Thread Rating:
  • 0 Vote(s) - 0 Average
  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
AIDS In India
#47
सेक्स नहीं है एड्स का सबसे बड़ा कारण
[Thursday, October 26, 2006 10:04:26 pm ]

पैरिस (पीटीआई) : एक अंतरराष्ट्रीय स्टडी में चेतावनी दी गई है कि एड्स के खिलाफ लड़ाई में भारत की यह धारणा खतरनाक साबित हो सकती है कि देश में एचआईवी संक्रमण का सबसे बड़ा कारण सेक्स, खासकर वेश्यावृति, है। इसमें कहा गया है कि भारत अन्य कारणों को नजरअंदाज कर रहा है।

ब्रिटेन के प्रतिष्ठित रॉयल सोसायटी ऑफ मेडिसिन द्वारा कराई गई स्टडी में कहा गया है कि भारत में तेजी से बढ़ते एड्स का मुख्य कारण सेक्स संबंध नहीं हैं। सोसायटी की 'इंटरनैशनल जनरल ऑफ एसटीडी एंड एड्स' में अमेरिकी रिसर्चर डेविड गिसेलक्लिस्ट और मैरिएट कोरिया ने कहा कि भारत की यह धारणा अप्रामाणिक और बहुत हद तक गलत है।

गौरतलब है कि मई में जिनीवा स्थित एजेंसी यूएनएड्स ने कहा था कि भारत में सबसे ज्यादा ५७ लाख लोग एड्स से पीडि़त हैं। इस मामले में भारत को दक्षिण अफ्रीका से भी आगे बताया गया था, जहां ५५ लाख लोगों को एड्स है। हालांकि सरकारी अनुमान इस आंकड़े से मेल नहीं खाते, जिसके मुताबिक देश में एड्स मरीजों की संख्या ५२ लाख है।

भारत के नैशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक ८६ फीसदी एचआईवी संक्रमण असुरक्षित सेक्स संबंधों की वजह से होते हैं। इस संबंध में अब तक कराए गए तीन सवेर्क्षणों में पाया गया कि २७ फीसदी संक्रमण के लिए सिर्फ वेश्याएं जिम्मेदार हैं।

लेकिन ताजा शोध से जुड़े विशेषज्ञों गिसेलक्विस्ट और कोरिया का कहना है कि ये आंकड़े हकीकत से मेल नहीं खाते। इनके मुताबिक संक्रमण के बारे में सभी आंकड़े अस्पतालों से मिलते हैं, जिनका लेखाजोखा अस्पताल कर्मचारी निपटाते हैं। यह गणना अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या पर निर्भर करती है। लेकिन, इस बात को शायद नजरअंदाज किया जाता है कि उनमें से बहुतों को एड्स रक्त संक्रमण से भी हुआ होगा। ये विशेषज्ञ में देश में वेश्याओं और उनसे संबंध बनाने वाले ग्राहकों की अनुमानित संख्या को बढ़ाचढ़ाकर पेश किया हुआ बताते हैं। उनका कहना है कि इस बात के प्रमाण हैं कि ज्यादातर सेक्स वर्कर कॉन्डम का इस्तेमाल करते हैं और ऐसे में संक्रमण की आशंका बहुत कम रह जाती है। इन विशेषज्ञों के मुताबिक भारत में एड्स के लिए जिम्मेदार वेश्याओं की संख्या ज्यादा से ज्यादा १३ फीसदी हो सकती है। गौरतलब है कि सरकारी अनुमान इसका दोगुना है।

स्टडी के नतीजे इस बार पर जोर देते हैं कि भारत सरकार एड्स संबंधी अन्य खतरों को नजरअंदाज कर रही है। इसमें कहा गया है कि अस्पतालों में अनस्टरलाइज्ड उपकरणों का दोबारा इस्तेमाल, कॉस्मेटिक सेवाओं, दांतों के ऑपरेशन और शरीर पर टैटू गुदवाने से भी भारी संख्या में संक्रमण होता है और सरकार इस ओर ध्यान देना होगा।
Reply


Messages In This Thread
AIDS In India - by Guest - 07-12-2004, 06:16 PM
AIDS In India - by Guest - 07-12-2004, 06:42 PM
AIDS In India - by Guest - 07-12-2004, 06:46 PM
AIDS In India - by Guest - 07-12-2004, 06:52 PM
AIDS In India - by Guest - 07-13-2004, 01:50 AM
AIDS In India - by Guest - 07-13-2004, 05:13 AM
AIDS In India - by Guest - 07-13-2004, 04:47 PM
AIDS In India - by Guest - 07-13-2004, 04:51 PM
AIDS In India - by Guest - 07-24-2004, 04:44 AM
AIDS In India - by Guest - 09-15-2004, 08:27 PM
AIDS In India - by Guest - 12-01-2004, 11:53 PM
AIDS In India - by Guest - 12-01-2004, 11:56 PM
AIDS In India - by Guest - 12-02-2004, 02:36 AM
AIDS In India - by Guest - 12-02-2004, 03:07 AM
AIDS In India - by Guest - 12-19-2004, 05:51 PM
AIDS In India - by Guest - 02-14-2005, 10:15 PM
AIDS In India - by Guest - 02-25-2005, 06:09 PM
AIDS In India - by Guest - 04-04-2005, 11:26 PM
AIDS In India - by agnivayu - 04-05-2005, 02:49 AM
AIDS In India - by Guest - 04-05-2005, 05:15 AM
AIDS In India - by Guest - 04-09-2005, 04:05 AM
AIDS In India - by Guest - 04-09-2005, 05:33 AM
AIDS In India - by Guest - 04-18-2005, 04:31 AM
AIDS In India - by Guest - 04-19-2005, 07:38 PM
AIDS In India - by Guest - 04-22-2005, 04:54 PM
AIDS In India - by Guest - 04-22-2005, 05:22 PM
AIDS In India - by Guest - 04-27-2005, 04:00 AM
AIDS In India - by Guest - 05-05-2005, 04:27 AM
AIDS In India - by Guest - 05-25-2005, 04:17 PM
AIDS In India - by Guest - 05-26-2005, 04:09 PM
AIDS In India - by Guest - 08-04-2005, 08:16 PM
AIDS In India - by acharya - 08-04-2005, 08:25 PM
AIDS In India - by Sunder - 08-04-2005, 09:11 PM
AIDS In India - by Guest - 09-25-2005, 04:25 PM
AIDS In India - by Guest - 11-21-2005, 03:00 AM
AIDS In India - by Guest - 12-01-2005, 04:54 PM
AIDS In India - by Guest - 04-02-2006, 01:48 AM
AIDS In India - by Guest - 04-06-2006, 04:11 PM
AIDS In India - by Guest - 04-23-2006, 03:04 PM
AIDS In India - by Guest - 06-13-2006, 10:28 PM
AIDS In India - by Guest - 07-20-2006, 02:53 PM
AIDS In India - by Guest - 09-23-2006, 11:41 PM
AIDS In India - by Guest - 10-05-2006, 01:23 AM
AIDS In India - by Guest - 10-24-2006, 03:39 PM
AIDS In India - by Guest - 10-26-2006, 04:24 AM
AIDS In India - by Guest - 10-27-2006, 02:02 AM
AIDS In India - by Guest - 10-27-2006, 02:29 AM
AIDS In India - by Guest - 06-29-2007, 05:15 PM
AIDS In India - by Guest - 07-08-2007, 05:10 PM
AIDS In India - by Guest - 07-08-2007, 06:10 PM
AIDS In India - by Guest - 07-13-2007, 03:33 PM
AIDS In India - by Guest - 07-16-2007, 04:06 PM
AIDS In India - by Guest - 07-20-2007, 12:46 AM
AIDS In India - by Guest - 11-13-2008, 05:41 PM
AIDS In India - by Guest - 02-13-2005, 10:38 PM

Forum Jump:


Users browsing this thread: 2 Guest(s)