• 0 Vote(s) - 0 Average
  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
Progress Of Indic Languages Vs English
non-Hindi friends will forgive, but the following is hard to translate yet important to collect. In summary, this is about the tussle between Bharatendu Harishchandra's agenda of purifying Hindi from then-existing Farsi-arabic influence, and of Raja Shiv Prasad, his contemporary literary genius, who wanted to develop a composite Farsi-mixed-Hindi (i.e. Urdu in Devanagri), and how Bharatendu ultimately succeeded. He is being evaluated in this, on the charges of 'Hinduisation' and communalization of Hindi.

<!--QuoteBegin-->QUOTE<!--QuoteEBegin-->इस आरोप पर भी थोड़ा विचार कर लेना आवश्यक है कि राजा शिवप्रसाद देवनागरी लिपि में अरबी-फारसी के शब्दों से भरी-पूरी हिन्दी चलाकर हिन्दू एवं मुसलमान दोनों के लिए एक भाषा बना रहे थे, लेकिन भारतेन्दु ने हिन्दी को अरबी-फारसी से मुक्त करते हुए संस्कृतनिष्ठ बनाकर उसे केवल हिन्दुआें की भाषा बना दिया। `रस्साकसी' के लेखक का भारतेन्दु के खिलाफ यह भी एक आरोप है, जो अंतत: उन्हें भाषा की दृष्टि से साम्प्रदायिक सिद्ध करता है। ऐसी ही शिकायत डॉ. अमरनाथ अपने लेख `आचार्य रामचंद्र शुक्ल की जातीय चेतना और आज का हिन्दी समाज' (`वागर्थ', जुलाई २००५ में प्रकाशित) में करते हुए कहते हैंज्ञ् `कई सौ वर्षों तक फारसी शासन की भाषा रह चुकी थी। शासन से जुड़े तथा पढ़े-लिखे लोगों, जिनमें हिन्दू और मुसलमान दोनों थे, का फारसी जानना और इसीलिए फारसी लिपि का अभ्यास होना स्वाभाविक था। इस तरह के माहौल में हिन्दी जाति के लिए जिस भाषा का सुझाव राजा शिवप्रसाद दे रहे थे, वही स्वाभाविक था। उसी के माध्यम से हमारी एकता कायम रह सकती थी।' लेकिन जिस `आमफहम' और `खास पसंद' भाषा को राजा शिवप्रसाद चला रहे थे, उससे वे ख़ुद बाद में भटक गये। उसी लेख का यह अंश द्रष्टव्य हैज्ञ् `यह सही है कि उनकी परवर्ती रचनाआें, जैसे `इतिहासतिमिर नाशक', `सिखों का उदय और अस्त' तथा `कुछ बयान अपनी जबान का' आदि में अरबी-फारसी शब्दों की तादाद बढ़ती गई है जिसका राजा लक्ष्मण सिंह के समर्थकों ने ही नहीं, अपितु भारतेन्दु और उनके मंडल के लोगों द्वारा भी लगातार विरोध किया गया। लोग अरबी-फारसी के शब्दों के प्रयोग के खिलाफ मुखर थे।' इस तरह भारतेन्दु को बार-बार हिन्दी को अरबी-फारसी की बजाय संस्कृत से जोड़ने के कारण `हिन्दी का हिन्दूकरण' करने का दोषी ठहराया जाता है।

वस्तुत: देखा जाय तो भारतेन्दु के संबंध में हिन्दी को लेकर ऐसी बात कहने के पीछे कोई भाषा वैज्ञानिक सिद्धांत नहीं है, है तो केवल ग़लत ढंग से धर्मनिरपेक्ष बनने या `एलिट' मुस्लिम समुदाय को खुश रखने की मनोवृत्ति। यह सर्वविदित तथ्य है कि हिन्दी का जो मूल ढांचा संस्कृत के ज़माने से कुरू जन प्रदेश में मौजूद था (जैसा कि आचार्य किशोरीदास वाजपेयी ने अपनी पुस्तक `हिन्दी शब्दानुशासन' में सिद्ध किया है) उसका भाषा वैज्ञानिक दृष्टि से संस्कृत से वैसे ही संबंध ठहरता है जैसा उससे भारत की अन्य भाषाआें का। इस खड़ी बोली हिन्दी में ही सल्तनत एवं मुगल काल में अरबी-फारसी के शब्दों को भरकर तथा फारसी लिपि में उतारकर शनै: शनै: उर्दू भाषा गढ़ी गई। कितनी बड़ी विडम्बना है कि जो अरबी-फारसी भारतवर्ष की भाषाएं नहीं रहीं, उनसे हिन्दी का लगाव स्वाभाविक मान लिया जाता है और जो संस्कृत यहां की भाषा रही है, उससे हिन्दी के लगाव को कृत्रिम ही नहीं, साम्प्रदायिक तक समझ लिया जाता है।

ऐतिहासिक सत्य तो यही है कि फारसी भारत के किसी भूभाग, सूबे, प्रान्त की भाषा नहीं थी, लेकिन जब मुगल शासकों ने उसे यहां की राजभाषा बना दिया, तो सरकारी नौकरी के लिए लालायित हिन्दू हों या सामान्य मुसलमान, दोनों के लिए फारसी सीखना ज़रूरी हो गया। दूसरी तरफ शासक बिरादरी से जुड़े अभिजात मुसलमान अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान कायम रखने के लिए अरबी-फारसी से जुड़े रहे। अतएव अरबी-फारसी से लदी जो उर्दू भाषा बनी, उसमें शासक वर्ग की ही अहम भूमिका थी, न कि सामान्य जनता की। इस फारसी भाषा एवं लिपि को जानना मुगल काल में एक विवशता थी, ठीक वैसी ही जैसी ब्रिटिश काल में सरकारी नौकरी पाने के लिए अंग्रेजी भाषा एवं रोमन लिपि सीखने की विवशता थी। अंग्रेजी विदेशी भाषा होने के कारण भारत के लिए जातीय भाषा नहीं हो सकती, तब क्या यह विचारणीय नहीं कि अरबी-फारसी को कैसे यहां की जातीय भाषा मानकर उससे हिन्दी के लगाव को स्वाभाविक मान लिया जाय?

रही बात किसी भाषा के शब्दों का आयात करने की, तो हमारे भक्तिकाल के कवियों ने अरबी-फारसी के प्रचलित शब्दों का ख़ूब प्रयोग किया है। कबीर, सूर, तुलसी के काव्य में ये शब्द भरे पड़े हैं, लेकिन बावजूद इसके इनकी भाषा ब्रज भाषा या अवधी के रूप में साफ-साफ पहचानी जाती है। राजा शिवप्रसाद जिस तरह अरबी-फारसी के शब्दों से हिन्दी को भरने लगे थे, उससे हिन्दी का अपना सहज स्वाभाविक देशी रूप ख़त्म होता जा रहा था और इसे ही बचाने के लिए भारतेन्दु एवं उनके समर्थक लेखकों को सामने आना पड़ा। भारतेन्दु या उनके सहधर्मी लेखकों ने जो हिन्दी लिखी, उससे अरबी-फारसी के प्रचलित शब्दों का बहिकार नहीं कर दिया, हां, उसके घटाटोप से मुक्त करते हुए हिन्दी के मूल ढांचा को संस्कृत या उससे बने उद्भव, देशज शब्दों से संवारा जिसे कतई धार्मिक या साम्प्रदायिक होना नहीं कहा जा सकता। भाषा वैज्ञानिक दृष्टि से इसे देशीकरण या अपनी जड़ों से जुड़ना या जातीय होना ही कहना सही होगा। यही कारण था कि भारतेन्दु की हिन्दी की प्रशंसा आचार्य शुक्ल को इन शब्दों में करनी पड़ीज्ञ् `उर्दू के कारण अब तक हिन्दी गद्य की भाषा का स्वरूप ही झंझट में पड़ा था। राजा शिवप्रसाद और राजा लक्ष्मण सिंह ने जो कुछ गद्य लिखा था वह एक प्रकार से प्रस्ताव के रूप में हुआ था। जब भारतेन्दु अपनी मंजी हुई परिष्कृत भाषा सामने लाये, तब हिन्दी बोलने वाली जनता को गद्य के लिए खड़ी बोली का प्रकृत साहित्यिक रूप मिल गया और भाषा के स्वरूप का प्रश्न न रह गया।' (हिन्दी साहित्य का इतिहास, पृ. ३०७)।

http://vagarth.com/hindi/vimarsh/sb-singh2.htm
<!--QuoteEnd--><!--QuoteEEnd-->


Messages In This Thread
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 04-06-2007, 08:47 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 04-06-2007, 08:48 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 04-06-2007, 08:31 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 04-07-2007, 03:02 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 04-07-2007, 06:51 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 04-08-2007, 07:31 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 04-08-2007, 07:51 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 04-08-2007, 10:03 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 04-10-2007, 03:10 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 04-10-2007, 06:34 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 04-10-2007, 08:42 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 04-12-2007, 02:12 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 04-15-2007, 09:11 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 04-16-2007, 05:49 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 04-16-2007, 06:36 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 04-19-2007, 07:34 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-01-2007, 12:06 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-02-2007, 07:14 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-02-2007, 08:23 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-03-2007, 04:32 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-03-2007, 09:58 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-03-2007, 12:07 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-03-2007, 06:35 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-03-2007, 08:30 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-03-2007, 11:41 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-04-2007, 02:37 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-04-2007, 04:05 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-04-2007, 09:04 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-04-2007, 10:45 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-04-2007, 11:16 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-04-2007, 12:05 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-04-2007, 01:09 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-04-2007, 05:26 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-04-2007, 05:52 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-04-2007, 08:36 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-04-2007, 08:57 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-05-2007, 05:00 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-05-2007, 06:16 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-05-2007, 06:51 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-05-2007, 07:38 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-05-2007, 07:49 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-05-2007, 10:02 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-05-2007, 10:20 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-05-2007, 10:55 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-05-2007, 09:44 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-05-2007, 10:02 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-06-2007, 12:32 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-06-2007, 07:45 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-06-2007, 09:10 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-06-2007, 12:23 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-06-2007, 12:33 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-06-2007, 01:32 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-06-2007, 02:26 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-06-2007, 02:52 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-08-2007, 01:25 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-08-2007, 08:45 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-08-2007, 09:05 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-08-2007, 10:10 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-08-2007, 08:17 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-08-2007, 10:45 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-14-2007, 09:31 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-14-2007, 08:47 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-14-2007, 10:49 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-15-2007, 12:04 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-24-2007, 09:44 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-24-2007, 11:16 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 05-25-2007, 10:27 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 06-01-2007, 07:57 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 06-01-2007, 08:51 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 06-01-2007, 10:30 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 06-01-2007, 06:13 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 06-01-2007, 08:45 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 06-02-2007, 08:00 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 06-02-2007, 09:58 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 06-03-2007, 03:16 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 06-03-2007, 07:23 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 06-04-2007, 12:24 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 06-07-2007, 03:26 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 06-07-2007, 07:08 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 06-08-2007, 12:59 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 06-08-2007, 02:53 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 06-08-2007, 11:33 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 06-09-2007, 12:07 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 06-09-2007, 12:07 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 06-09-2007, 12:36 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 06-14-2007, 05:28 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 06-14-2007, 07:09 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 06-15-2007, 09:39 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 06-16-2007, 04:13 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 06-19-2007, 01:34 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 06-20-2007, 12:12 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 06-21-2007, 02:44 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 06-21-2007, 03:06 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 06-22-2007, 09:11 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 06-22-2007, 09:32 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 06-23-2007, 01:21 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 06-23-2007, 01:39 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 06-23-2007, 09:49 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 06-28-2007, 05:04 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 06-29-2007, 01:04 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 06-30-2007, 10:08 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 07-01-2007, 06:36 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 07-01-2007, 07:24 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 07-03-2007, 04:48 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 07-03-2007, 06:07 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 07-04-2007, 02:51 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 07-05-2007, 07:15 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 07-09-2007, 07:14 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 07-09-2007, 08:57 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 07-16-2007, 10:21 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 08-01-2007, 01:54 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 08-01-2007, 02:32 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 08-01-2007, 04:18 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 08-01-2007, 09:00 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 08-19-2007, 06:33 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 08-19-2007, 11:11 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 09-15-2007, 03:23 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 09-15-2007, 10:12 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 09-15-2007, 01:50 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 09-16-2007, 09:51 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 09-16-2007, 10:26 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 09-17-2007, 02:32 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 10-01-2007, 07:09 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 10-05-2007, 01:09 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 10-05-2007, 01:39 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 10-05-2007, 01:41 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 10-05-2007, 01:52 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 10-05-2007, 03:11 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 10-06-2007, 10:37 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 10-06-2007, 11:16 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 10-06-2007, 02:34 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 10-12-2007, 05:06 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 11-27-2007, 03:25 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 11-28-2007, 06:08 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 12-11-2007, 07:09 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 12-12-2007, 11:24 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 12-12-2007, 08:39 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 12-13-2007, 04:09 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 12-14-2007, 06:23 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 12-15-2007, 09:40 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 12-15-2007, 08:39 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 12-15-2007, 09:20 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 12-15-2007, 10:49 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 12-16-2007, 01:19 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Bodhi - 12-27-2007, 04:16 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Bodhi - 12-27-2007, 08:16 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Bodhi - 12-27-2007, 11:55 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Bodhi - 12-28-2007, 11:58 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Bodhi - 12-29-2007, 12:53 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Bodhi - 01-09-2008, 11:13 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Bodhi - 01-09-2008, 11:39 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Bodhi - 01-10-2008, 01:00 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Bodhi - 01-10-2008, 04:54 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Bodhi - 01-11-2008, 01:31 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 01-11-2008, 10:31 PM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 01-13-2008, 09:55 AM
Progress Of Indic Languages Vs English - by Guest - 01-13-2008, 01:51 PM

Forum Jump:


Users browsing this thread: 3 Guest(s)